किडनी के मरीजों के लिए बेस्ट डाइट प्लान चार्ट, जानें डॉ. दीपिका से

किडनी के मरीजों के लिए बेस्ट डाइट प्लान चार्ट, जानें डॉ. दीपिका से

सेहतराग टीम

आज के दौर में व्यक्ति का खुद को फिट रख पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। आज कल जहां हर बीमारी का इलाज उपलब्ध है तो वहीं रोज कहीं न कहीं कोई नई बीमारी पैदा हो जाती है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखना संभवता मुश्किल ही है। अगर हम देखें तो हर दूसरा-तीसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित होता है और बीमारी का सबसे ज्यादा असर जिस पर पड़ता है, वह है व्यक्ति का खान-पान। क्योंकि बीमारी से पीड़ित होने के कारण यह तय कर पाना मुश्किल होता है कि क्या खाएं और क्या न खाएं। हालांकि डॉक्टर्स भी मरीज को खान-पान में परहेज करने के लिए बताते हैं। लेकिन होता यह है कि व्यक्ति खान-पान को लेकर असमंजस में रहते हैं।

पढ़ें- किडनी की बीमारियों में जड़ी-बूटियों की है अहम भूमिका

इसकी कई सारी वजह हो सकती हैं। एक तो यह कि पूरी डाइट या परहेज वाले खान-पान को समझ नहीं पाते हैं और दूसरा यह कि हर बीमारी के लिए अलग-अलग खान-पान या परहेज बताया जाता है। ऐसी ही एक बीमारी है किडनी की। किडनी की बीमारी में सहीं डाइट का होना बहुत जरूरी है। दरअसल किडनी शरीर का बहुत जरूरी हिस्सा है। यह विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। अगर इसमें कोई गड़बड़ी आ जाए तो हानिकारण पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और जिसका असर लिवर और दिल पर भी पड़ना शुरू हो जाता है। इसलिए नोएडा स्थिति कैलाश अस्पताल की डाइटीशियन डॉ. दीपिका से इस बारे में बात की जिन्होंने बताया कि किडनी को स्वस्थ रखने और इससे जुड़ी परेशानियों को जल्दी ठीक करने के लिए सही डाइट का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि, किडनी के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, यह तभी सफल रहेगी जब आप इसे सहीं तरीके से फॉलो करेगें। आइए, जानते हैं कि किडनी के मरीजों के लिए डॉ. दीपिका ने क्या डाइट प्लान बताया है।

पढ़ें- डायबिटीज से परेशान रहने वालों के लिए 5 सुपर फ्रूट

डॉ. दीपिका के अनुसार किडनी के मरीजों को इन भोज्य पदार्थों को नहीं खाना चाहिए।

  1.  अधिक नमक वाले खाध पदार्थ जैसे:- पापड़, चटनी, चिप्स आदि।
  2.  कच्ची सब्जियां, हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद आदि।
  3. नारियल पानी, नारियल चटनी आदि।
  4. फलों का जूस, बोतल बंद पेय पदार्थ।
  5. Boost, Bournvita आदि।
  6. कॉफी और चॉकलेट आदि।
  7. डिब्बाबंद, प्रोसेस्ड फूड जैसे:- सॉस चीज आदि।
  8. सूखे मेवे, नट्स आदि।
  9. सब्जियां जैसे:- पालक चौलाई, कमल ककड़ी, आलू, शकरकंदी (हफ्ते में एक बार इन सब्जियों को गर्म पानी में 15 मिनट रखने के बाद प्रयोग कर सकते हैं) और नींबू व धनिया की पत्ती का सेवन अधिक मात्रा में करें।
  10. फल जैसे:- बेल, रसभरी, मौसमी, फालसा, खरबूजा, लोकाट, पीचेस।
  11. अंडे का पीला भाग, मटन, मीट, बीफ (भैंसे का मीट), सूअर का मीट और सभी मांसीय मीट।
  12. नमक युक्त मक्खन, क्रीम, नारियल का तेल, वनस्पति घी, डालडा आदि।
  13. बेसन से बने भोज्य पदार्थ जैसे:- बूंदी, पकौड़ा आदि।
  14. तेल बदल-बदल कर प्रयोग करें।
  15. साबूत दालें व छिलका युक्त दालें (छोले, राजमा)
  16. टमाटर, नींबू।

पढ़ें- क्रैश डाइट के इस नुकसान को जरूर जान लें

डॉ. दीपिका के अनुसार किडनी के मरीज ये भोज्य पदार्थ खा सकते हैं। 

  1. टोंड दूध और इससे बने खाध पदार्थ।
  2. मौसम की सब्जियां जैसे:- लौकी, टिंडा, तोरई, खीरा, शिमलामिर्च, शलगम सभी सब्जियां अच्छे से पकी होनी चाहिए।
  3. फल जैसे:- सेब, अमरुद, पपीता, अन्नानास, संतरा तरबूज आदि।
  4. चीनी, जैम, ग्लूकोज, शहद का सेवन अच्छा है।
  5. अगर मांसाहारी हैं तो केवल 250 मिली. दूध और 25 ग्राम फिश और चिकन।
  6. तेलों को बदल-बदल कर एक साथ प्रयोग करें। जैसे:- रिफाइंड ऑयल के साथ सरसों का तेल या ऑलिव ऑयल।
  7. गेहूं के आटे के साथ अरारोट का आटा मिलाना लाभदायक होता है।
  8. दालों और आलू को लीचिंग विधि (गर्म पानी में 30-40 मिनट रखने के बाद प्रयोग करना) से ही बनाना चाहिए।
  9. साबूदाना और इससे बने भोज्य पदार्थ प्रयोग कर सकते हैं।
  10. नमक का प्रयोग कम मात्रा में ही करना चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें-

जाने, किन तीन दोषों पर निर्भर है हमारा शरीर

खूब खाएं, वजन घटाएं

सर्वगुण संपन्‍न है भारतीय भोजन की पारंपरिक थाली

पावर डाइट से घटाएं वजन

मैग्नीशियम से भरपूर ये चीजें खाएं, दिल की इस गंभीर बीमारी के खतरे से खुद को बचाएं

सर्दियों में खाइए मिले-जुले अनाज की रोटी, एक साथ मिलेंगे ये 6 फायदे

ठंड से बचने के लिए खाने में शामिल करें ये गर्म तासीर वाले फूड्स 

सुबह-सुबह करें ये योगासन, पाएं किडनी और हार्मोन्स से जुड़े फायदे

सर्दियों में शरीर को ऐसे बनाए तंदुरुस्त, पढ़ें डाइट चार्ट

मसालेदार भोजन वजन घटाने में मददगार, जानें कैसे?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।